{"_id":"5ecab3708ebc3e90224c1b61","slug":"farmers-lock-the-sikandri-power-plant-bijnor-news-mrt483237345","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरी बिजलीघर पर किसानों ने डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरी बिजलीघर पर किसानों ने डाला ताला
विज्ञापन
हीमपुरदीपा क्षेत्र के गांव सिकंदरी के बिजली घर पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : BIJNOR
सिकंदरी बिजलीघर पर किसानों ने डाला ताला
हीमपुर दीपा। सिकंदरी गांव के बिजलीघर पर चरमराई विद्युत आपूर्ति को लेकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने विरोध स्वरूप बिजलीघर पर ताला डालकर कर्मचारियों को अपने बीच बैठा लिया। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के शीघ्र समाधान के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
गांव सिकंदरी के बिजलीघर पर रविवार को आक्रोशित किसानों ने चरमराई विद्युत आपूर्ति को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। किसानों ने विरोध स्वरूप बिजलीघर पर ताला डालकर वहां मौजूद विद्युत कर्मचारियों को अपने बीच बैठा लिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के हिसाब से नहीं दी जा रही है। वोल्टेज भी पूरे नहीं मिल रहे। दिन और रात में मात्र तीन से चार घंटे ही आपूर्ति हो रही है, जबकि भाजपा सरकार ने एग्रीकल्चर फीडर को दिन में 10 घंटे लगातार सप्लाई के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है सपा सरकार में खराब विद्युुत आपूर्ति से निजात पाने के लिए 2015 में गांव में बिजलीघर बनवाया था लेकिन बिजलीघर पर भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। बिजलीघर पर ताला डालने व कर्मचारियों को अपने बीच बैठाने की सूचना पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने समस्या का स्थायी समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान किसान अशोक लांबा, गजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, अरविंद, रुपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।