{"_id":"5df288958ebc3e87f7368644","slug":"farmers-jammed-the-highway-dhampur-news-mrt4584434178","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
किसानों ने किया हाईवे जाम
शेरकोट। भाकियू ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हाईवे पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा।
बृहस्पतिवार को भाकियू ने सैकड़ों किसानों के साथ मुबारकपुर कुंडा स्थित हाईवे पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसओ शेरकोट संजय कुमार को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने गन्ने का भाव 490 रुपये क्विंटल करने, गन्ना पत्ती जलाने पर होने वाले मुकदमों का कानून समाप्त करने, गन्ना मिलों पर किसानों को बकाया भुगतान ब्याज सहित जल्द करने, शुगर मिलों और उनके सेंटरों पर घटतौली रोकने, जीरो बैलेंस पर बांड चालू किये जाने व अवर लोडिंग नहीं काटी जाये, जिन किसानों पर पर्ची नहीं है, उनके खेतों पर खड़े गन्ने का सर्वे कराकर उन्हें पर्ची दी जाये, गन्ना माफिया पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, बिजली की दरें कम हो, जब तक किसानों का पूर्ण पेमेंट न हो जाए, तब तक उसके बैंक, बिजली व तहसील कोई भी रिकवरी व मुकदमा न जाए सहित कई मांगें पूरी करने की मांग की। किसानों ने सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक हाईवे पर जाम लगाए रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून व नैनीताल जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर पहुंचे एसओ को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर चौधरी चंद्रवीर सिंह, चौधरी संजीव, चौधरी विशाल, मानवेंद्र सिंह, फुरकान हुसैन, अरूण कुमार मेहरा, राजीव कुमार, लवी चौहान आदि किसान रहे।