फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Farmers increase income by fisheries'

‘मत्स्य पालन कर आमदनी बढ़ाएं किसान’

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Farmers increase income by fisheries'
‘मत्स्य पालन कर आमदनी बढ़ाएं किसान’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार के साधन सृजित कर ग्रामीणों के पलायन को रोकने के साथ-साथ ग्रामवासियों की आय दोगुना करने में सहायक है। इस मौके पर डीएम उमेश मिश्रा, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने गंगा में मछली भी छोड़ी।

गंगा बैराज पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा पूर्व में संचालित योजनाओं के साथ-साथ तकनीकी उन्नयन की दृष्टिगत एवं लाभार्थियों के चयन की पारदर्शिता के मद्देनजर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की प्रक्रिया को अंगीकार करते हुए मत्स्य पालन में नवीनतम तकनीक को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा मत्स्य विभाग योजना संपदा योजना वर्ष 2020-21 से संचालित की जा रही है। कोई भी इन योजनाओं में आवेदन कर आमदनी बढ़ा सकता है। डीएम ने गंगा में एक लाख 25 हजार मछली प्रवाहित करने का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने पांच मत्स्य पालकों को अनुुदान राशि के चेक वितरित किए। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा ने मत्स्य पालन एवं नई प्रजातियों के बीजों के बारे में बताया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को आय दोगुनी करने के लिए सहायक व्यवसायों को भी अपनाना चाहिए। इस दौरान उपनिदेशक मत्स्य एचसी वर्मा, उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed