फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' hunger strike ends, protest will continue

Bijnor News: किसानों की भूख हड़ताल हुई समाप्त, धरना जारी रहेगा

Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers' hunger strike ends, protest will continue
बिजनौर, हल्दौर। गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई। वहीं, किसानों ने चौधरी चरणसिंह के चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्रजवीर सिंह, भाकियू चढ़ूनी के पउप्र युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, वेदप्रकाश चौधरी, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह धनकड़, आदि पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर दो पेराई सीजन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी धरने के बाद चार दिन से रोहित कुमार, अनिल कुमार, अंकुल कुमार, शुभम कुमार, सुमित कुमार, टीकम सिंह समेत आठ किसानों द्वारा कड़ाके की सर्दी होने पर भी भूख हड़ताल शुरु करनी पड़ी। तीन किसानों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद किसी भी सक्षम अधिकारियों ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने मौके पर पहुंचे सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश राठी, गन्ना ज्येष्ठ विकास निरीक्षक बिलाई से अमित पांडेय, चांदपुर ज्येष्ठ विकास गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक को अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठित 12 सदस्यों की टीम ने विचार विमर्श कर धरना स्थल पर भूख हड़ताल के दौरान रोहित कुमार, सुमित कुमार, अंकुल कुमार, विकास कुमार, शुभम कुमार, अनिल कुमार, समेत भूख हड़ताल पर बैठे आठ किसानों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त किया। गठित टीम में राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, विकास चौधरी, हेमेंद्र सिंह, पीतांबर सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह भोले, पंकज प्रधान, जितेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, जितेंद्र राणा शामिल रहे।

किसानों ने गन्ना सेंटर परिवर्तन होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है। महापंचायत की अध्यक्षता डॉ. धर्मवीर सिंह संचालन बिट्टू चौधरी व हरिओम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दीपू कुमार, नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed