{"_id":"64f0d33fd696d23fe10c1838","slug":"farmers-eyes-fixed-on-lucknow-meeting-of-sugarcane-protection-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-10071-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना सुरक्षण की लखनऊ बैठक पर टिकीं किसानों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना सुरक्षण की लखनऊ बैठक पर टिकीं किसानों की निगाहें
विज्ञापन
सितंबर में होगी गन्ना सुरक्षण बैठक, किसान संगठन तैयारी में जुटे
बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिल से किसान नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना सुरक्षण की बैठक लखनऊ में अगले माह होगी। इससे पहले हर गन्ना समिति पर साधारण सभाएं हुई थी। इन बैठकों में किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली मिल को गन्ना नहीं देने घोषणा की थी। अब किसानों को निगाहें गन्ना सुरक्षण की बैठक पर है। इसके लिए किसान संगठन तैयारी में जुटे हुए हैं।
किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने चीनी मिल के खिलाफ मोर्चा खोला रखा है। किसानों ने बकाया न करने वाली बिलाई मिल की जगह अन्य मिल का क्रय केंद्र आवंटन करने की मांग की। किसान संगठन भी किसानों के पक्ष खड़े रहे। समितियों पर हुई बैठकों में किसानों ने दो टूक कहा था कि वह गन्ना बिलाई चीनी मिल को नहीं देंगे। जनपद के किसानों की नजर अब लखनऊ गन्ना सुरक्षण की बैठक पर टिकी हुई हैै।
भुगतान नहीं तो गन्ना आपूर्ति नहीं
भाकियू अराजनैतिक के युवा विंग प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जो मिल गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करती है, उसे गन्ना नहीं दिया जाएगा। इसके लिए गन्ना सुरक्षण की बैठक तक पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
बिजनौर मिल की क्षमता बढ़ी, क्षेत्रफल भी मांग रही ज्यादा
जिला मुख्यालय पर संचालित वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल ने अपनी क्षमता बढ़ाई है। इसके लिए गन्ना क्षेत्रफल ज्यादा मांग रही है। गत दिनों समिति पर साधारण सभा में कई गांवों के किसानों ने बिजनौर का क्रय केंद्र देने की सहमति दी थी। बिजनौर मिल के गन्ना जीएम राहुल सिंह ने बताया कि मिल बढ़ी क्षमता पर चलेगी। इसके लिए पुराने गन्ना क्षेत्र की मांग की जा रही है।
धामपुर: ट्रक ट्रिपलर फाउंडेशन के निर्माण का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण, गन्ना सीजन से पहले होगा ट्रायल
धामपुर। चीनी मिल की ओर से में गन्ने की पेराई क्षमता में और बढ़ोतरी करने के उद्देश्य 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले दो ऑटोमेटिक ट्रक ट्रिपलर फाउंडेशन को स्थापित किए जाने का काम दिनरात तेजी से चल रहा है। अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूर्ण हो चुका है। सीजन शुरू होने से पहले ट्रायल हो जाएगा। ऐसा होने से किसानों को लाभ पहुंचेगा। जैसे ही गन्ने से भरा ट्रक फाउंडेशन पर जाएगा तो प्रेशर के जरिए वाहन को अप -डाउन कर गन्ने को चेन में उड़ेल दिया जाएगा। चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि अब तक धामपुर चीनी मिल की गन्ना पेराई सत्र क्षमता 1.40 लाख क्विंटल की है। इसके सापेक्ष मिल 1.32 लाख क्विंटल तक गन्ने की पेराई करती आ रही थी। मगर, ट्रक ट्रिपलर फाउंडेशन के चालू हो जाने पर 1.45 लाख क्विंटल तक गन्ने की पेराई की जा सकेगी। मिल में करीब 350 से अधिक ट्रकों के माध्यम से 206 गन्ना केंद्रों से मिल को आपूर्ति होती है ।