फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers did not let mills loaded with sugarcane

किसानों ने मिलों में नहीं जाने दिए गन्ने से लदे वाहन

Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not let mills loaded with sugarcane
किसानों ने मिलों में नहीं जाने दिए गन्ने से लदे वाहन
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर किसानों ने ग्रामीण भारत बंद किया। गांवों में गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई। किसानों ने चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करने आ रहे वाहनों को रोक लिया। इसके चलते लगभग सभी चीनी मिलों में नो केन की स्थिति रही। कई गांवों से शहरों को दूध की आपूर्ति भी नहीं की गई।
ग्रामीण भारत बंद की तैयारी किसान कई दिन से कर रहे थे। बुधवार को बारिश के बीच ही किसान चीनी मिलों व कई रास्तों पर पहुंच गए। चीनी मिलों पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालों को किसानों ने रास्ते में ही रोक लिया और जमकर नारेबाजी की। किसानों के आह्वान पर गन्ना क्रय केंद्रों पर किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे और सभी क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। आंदोलन के कारण बिजनौर चीनी मिल में एक भी वाहन नहीं पहुंचा। नहटौर में बाल किशनपुर चौराहे पर किसानों द्वारा गन्ने से लदे वाहन रोके गए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने पूरे जिले में घूमकर किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि बिजली, खाद के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन गन्ने के दामों में दो साल से फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई गई है। किसानों को पिछले साल का गन्ना भुगतान दिलाने में प्रशासन नाकाम है। किसानों की आरसी तो काटी जा रही हैं लेकिन गन्ना भुगतान एक साल से लटकाने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। दस बजे से तीन बजे तक किसानों ने आंदोलन जारी रखा। इसके बाद मिलों को गन्ने से लदे वाहन जाने दिए। इस दौरान संजीव कुमार, भोले, अंकुर चौधरी, भूपेंद्र सिंह, गोविंदा सिंह, फरहत अली, देवेश, हाशिम, गौरव कुमार, नरेंद्र सिंह, राकेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल में पेराई रही ठप
फोटो-18,19
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बालकिशनपुर चौराहा, खासपुरा और बिलाई चीनी मिल के क्षेत्र में पहुंचकर अपने वाहनों में बिक्री के लिए सब्जी, दूध व अन्य खाद्य सामग्री लादकर जा रहे लोगों को रोका। क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल बंद करा दी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बालकिशनपुर चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, ठाकुर नरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, कामेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, मनीष चौहान, खासपुरा में संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान बिलाई चीनी मिल में पेराई ठप रही।

गन्ने से लदे वाहनों को रोककर किया प्रदर्शन
फोटो-21
चंदक । राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल प्रभारी महिपाल तोमर के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने से लदे वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया। इससे एक और गन्ने की ट्रालियों की लंबी कतारें लग गई। महिपाल तोमर, जागेश, यशपाल सिंह, भूदेव प्रधान, ललित चौहान, डॉ. जगराम, बीरबल, संजय, डॉ. अरविंद, मो. यासीन, सोमपाल, जगे सिंह, विनीत, मांगे सैनी, नवीन प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed