{"_id":"68cef4a4fcc29973e4038046","slug":"farmers-demanded-the-formation-of-asf-bijnor-news-c-27-1-bij1027-160680-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने की एएसएफ का गठन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने की एएसएफ का गठन करने की मांग
Sun, 21 Sep 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति में भाकियू लोकशक्ति की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह
बिजनौर। गन्ना समिति में भाकियू लोकशक्ति ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम जसजीत कौर से मिलकर किसानों की समस्याएं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निराश्रित पशुओं ने फसल की सुरक्षा के लिए एएसएफ (एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन करने की मांग की। समीति परिसर में पहले हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। निराश्रित पशु भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार किसानों के बीच पहुंचे और शिकायतें सुनीं।
किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिलाई शुगर मिल द्वारा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द दिलाने, गन्ने की कीमत 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, नलकूपों की बिजली मीटर हटाने, वर्षा से प्रभावित हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा दिलाने, गुलदारो के हमले में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायलों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने, किसानों को 24 घंटे फ्री निर्बाध बिजली आपूर्ति करने, 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, जग्गन अली, चौधरी सतवीर सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह प्रधान, प्रदीप राणा, गौरव चौधरी, डाॅ. अरूण कुमार, जोगेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।