फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demanded payment of outstanding sugarcane price along with interest

Bijnor News: किसानों ने ब्याज सहित मांगा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान

Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded payment of outstanding sugarcane price along with interest
बिजनौर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।
- जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंप
विज्ञापन

- बकाया भुगतान जल्द नहीं किया तो संगठन करेगा आंदोलन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम सदर से मिला और उन्हें डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। वक्ताओं ने चेतावनी दी यदि जल्द ब्याज सहित भुगतान नहीं किया तो संगठन आंदोलन करेगा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रेषित ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। चीनी मिलों को चीनी बेचकर गन्ना मूल्य भुगतान करने के आदेश दिए थे। 14 के बाद गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली चीनी मिलों से ब्याज सहित भुगतान करने के निर्देश दिए, लेकिन चीनी मिलें अपनी मनमर्जी से गन्ना मूल्य भुगतान कर रही है।
विज्ञापन

किसानों ने अफसरों से चीनी मिलों के स्टाॅक की जांच करने व स्टाॅक की बिक्री कराकर बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की। बाद में मांगों के संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, कैलाश लांबा, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भूरे सिंह, यशपाल सिंह, संजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed