फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers demand for early payment of sugarcane price

किसानों ने की गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग

Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers demand for early payment of sugarcane price
किसानों ने की गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग
विज्ञापन

अफजलगढ़। भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना मूल्य भुगतान तथा यूरिया की किल्लत सहित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। भाकियू ने सरकार से पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।

बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग बंगले के प्रांगण में भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने कहा कि पेराई सत्र समाप्त हो चुका है लेकिन इतना समय बीत जाने पर भी चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उधर यूरिया खाद नहीं मिलने से भी किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से किसानों को अति शीघ्र यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा बिजली की अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, आवारा पशुओं व जंगली जानवरों द्वारा फसलों व किसानों की जानमाल के नुकसान की समस्या का भी मुद्दा उठाया गया। बैंकों में कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान करने, घंटों तक लंबी लाइनों में खड़ा कर भीड़ एकत्रित किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। राणा सिंह के संचालन में मुख्तियार सिंह, विजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, राजकुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed