फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burnt copies of agricultural laws

किसानों ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां

Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt copies of agricultural laws
बिजनौर के ग्राम रशीदपुर गढ़ी में कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकते किसान। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां
विज्ञापन

बिजनौर/बढ़ापुर/अफजलगढ़। लोहड़ी के मौके पर भाकियू ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए बिलों की प्रतियां फूंकीं। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसान गांव रशीदपुर गढ़ी में चौराहे पर एकत्रित हुए और कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। गांवों में किसानों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली चलने का आह्वान किया गया।
दिगंबर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पूरे देश का किसान एकजुट हो चुका है। अब किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा। मंडल उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को नुकसान पहुंचाना चाहती है। नगीना के गांव नियामतपुर से किसानों ने दस ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन के लिए कूच किया। इस दौरान गुर्जंत सिंह, वीर सिंह, विजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, गुरमेर सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ापुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकताओं ने बढ़ापुर-नगीना मार्ग स्थित मुजफ्फरनगर चौराहे पर कृषि कानून की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान विजेंद्र सिंह, हेमचंद भारती, धर्मवीर सिंह, कौशल कुमार, पद्म सिंह, मोहम्मद यासीन, सुमन शर्मा, सुभाष चंद, उमेश दत्त शर्मा, वकील अहमद, जयप्रकाश सिंह, मंगल सैनी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ में क्षेत्र के किसानों ने जसपुर तिराहे पर एकत्र होकर कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर उसकी प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजबिंदर सिंह, मुख्तियार सिंह, कुलविंदर सिंह, निर्मल मिश्रा, राजेंद्र सिंह, चिरंजीलाल, भूपेंद्र सिंह, रामकरण सिंह तथा पपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed