फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burn sugarcane Holi

गन्ने की किसानो ने होली जलाई

Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn sugarcane Holi
बरूकी के ग्राम पीपलसाना में गन्ने की होली जलाते किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन

बरूकी/किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने गन्ना मूल्य न बढ़ने पर रोष व्यक्त किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने की होली जलाई गई। गांव पीपलसाना में जिला सचिव जयप्रकाश सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न किया जाना किसानों के हितों के प्रति कुठाराघात है। इस अवसर पर कूपन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मंदीप राठी, शमशाद अहमद, मुन्नू आदि मौजूद रहे। किरतपुर में भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह ने कहा कि तीन वर्षों से प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि न करके गन्ना किसानों के साथ अन्याय किया है। नगराध्यक्ष शफाअत हयात खां ने कहा कि सरकार ने किसानों के विश्वास को तोड़ा है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नितियों ने गन्ना किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर डाला है। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव भूपेंद्र कुमार, ब्लाक अध्यक्ष हितेश कुमार, शीशपाल सिंह, टिंकू सिंह जंघाला, तुषार सिंह, विकास कुमार, शिव कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed