फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers burn sugarcane Holi at Haldaur intersection

Bijnor News: किसानों ने हल्दौर चौराहे पर जलाई गन्ने की होली

Sun, 10 Dec 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers burn sugarcane Holi at Haldaur intersection
नहटौर में हल्दौर चौक पर गन्ने की होली जलाते भाकियू टिकैत के पदा​धिकारी और कार्यकता।
गन्ना मूल्य घोषित न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। गन्ना मूल्य घोषित न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हल्दौर चौराहे पर पहुंचकर गन्ने की होली जलाई। मुख्यमंत्री के नाम कस्बा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।




भारतीय किसान यूनियन टिकैत की युवा विंग की मासिक बैठक ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष पुनित तुषियार ने प्रदेश सरकार की ओर से अब तक गन्ने का मूल्य घोषित न करने पर नाराजगी जताई। गन्ने का मूल्य 450 रुपये घोषित करने, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने, ओटीएस योजना को मार्च तक जारी रखने, सहकारी समितियों से किसानों को खाद के साथ अन्य कोई दवाई या रासायनिक खाद न थोपने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता हल्दौर चौराहे पर पहुंचे और गन्ने की होली जलाई। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को सौंपा। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र डोडवाल, विकास कुमार, दिलशाद अहमद, रोहित राणा, कुलदीप कुमार, पदम सिंह, विजयपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, विक्रम सिंह, विकुल कुमार, अरुण चौधरी, इकबाल हुसैन, मंगल सिंह, भूपेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मेन बॉडी की बैठक नहटौर बिजलीघर पर आयोजित की गई। इसमें बिजली की समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed