फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers brought sugarcane, crushing started

गन्ना लेकर आएं किसान, शुरू हुई पेराई

Mon, 23 Mar 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers brought sugarcane, crushing started
गन्ना लेकर आएं किसान, शुरू हुई पेराई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की चीनी मिलों में जनता कर्फ्यू के बाद फिर से किसान गन्ना लेकर आने लगे हैं। हालांकि किसानों की भीड़ बहुत कम रही। गन्ना क्रय केंद्रों पर कम तौल होने के चलते ट्रक मिलों में नहीं आए। इस वजह से जिले में चीनी मिलों पर किसानों की भीड़ नहीं दिखी। मिल में आने वाले किसानों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए।
रविवार को पूरा दिन चीनी मिलें बंद रहीं। किसी भी चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिए किसान नहीं आए। अगर किसी किसान ने गन्ना लेकर मिल में जाने की कोशिश भी की तो पुलिस ने उसे वापस भेज दिया। क्रय केंद्रों पर भी तौल नहीं हुई। बिजनौर चीनी मिल में सुबह आठ बजे से किसान आने लगे थे। मिल में आने वाले किसानों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए गए। बाकी मिलों की भी यही स्थिति रही। लेकिन मिलों में किसानों की आवक बहुत कम रही। गन्ना आने से मिलों में पेराई शुरू हो गई। लेकिन गन्ना ज्यादा न होने की वजह से मिल में लंबी लाइन नहीं लगी।
विज्ञापन

रविवार को क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई थी। इस वजह से क्रय केंद्रों से गन्ना नहीं आया। क्रय केंद्रों का गन्ना न आने से किसानों का गन्ना ही पूरा दिन तुलता रहा। बिलाई चीनी मिल में केनयार्ड में केवल चार-पांच बुग्गी ही रहीं। जबकि सामान्य दिनों में केन यार्ड में 100 ट्रैक्टर ट्रॉली व दर्जनों बुग्गी रहती हैं। धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आजाद भगत सिंह ने बताया कि मिल में किसानों को बेवजह एकत्र होने से मना किया गया है। किसानों का गन्ना जल्दी तौलकर उन्हें भेजा जा रहा है। बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि मिल में सामान्य दिन के मुकाबले कम भीड़ है। किसानों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल पेराई क्षमता
धामपुर 14000
स्योहारा 13000
बिलाई 9000
बहादरपुर 7500
बरकातपुर 7000
बुंदकी 6500
चांदपुर 4500
बिजनौर 3500
नजीबाबाद 3000
नोट : आंकड़े लाख टन में हैं।
तौल कराएं किसान, स्वच्छता का रखें ध्यान
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसान गन्ना लेकर मिलों में जाएं और तौल कराएं। मिलों से गन्ना तौल कराने में तेजी लाने व स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसान भी मिलों में बेवजह न एकत्र हों। आपकी जागरूकता ही आपको और अन्य किसानों को महामारी से बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed