{"_id":"699f49d8acb73e029f008945","slug":"farmers-body-found-near-drain-died-due-to-water-entering-lungs-bijnor-news-c-27-1-bij1007-173324-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नाली के पास मिला किसान का शव, फेफड़ों में पानी जाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नाली के पास मिला किसान का शव, फेफड़ों में पानी जाने से मौत
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी किसान संजय कुमार (46) पुत्र बलराम सिंह का शव मंगलवार देर रात खेत की नाली के पास पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार संजय कुमार मंगलवार शाम करीब चार बजे खेत पर खाद डालने और पानी देने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन खेत पर पहुंचे तो उनकी बाइक लॉक लगी खड़ी मिली। पास में जूते और अन्य सामान रखा था, लेकिन संजय का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों में काफी देर तक तलाश की। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोबारा खोजबीन की तो रात करीब 11 बजे संजय कुमार का शव खेत की नाली के पास पड़ा मिला। सूचना पर सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया। अपराध निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की मौत फेफड़ों में पानी जाने से होने की पुष्टि हुई है।