{"_id":"637d21dae017317eaa1d362b","slug":"farmers-blocked-the-national-highway-for-two-hours-bijnor-news-mrt6147802122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने दो घंटे नेशनल हाईवे पर लगाएं रखा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने दो घंटे नेशनल हाईवे पर लगाएं रखा जाम
विज्ञापन
अफजलगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर बैठे किसान।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव जाफराबाद से गन्ना क्रय केंद्र हटाएं जाने को लेकर किसानों ने चीनी मिल गेट पर जमकर प्रदर्शन कर धरना दिया। फिर भी किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो आंदोलित किसानों ने अपनी मांग को लेकर करीब दो घंटे नेशनल हाईवे पर बैठकर जमा लगाया। बाद में अधिकारियों के समझाने और आश्वासन पर किसान हाईवे से उठकर चीनी मिल पर धरना देकर बैठ गए।
ग्राम जाफराबाद में क्रय केंद्र को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एवं गांव के किसान द्वारिकेश शुगर मिल गेट पर तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में किसान चीनी मिल गेट पर पहुंचे। मिल गेट पर बाहर भाकियू पदाधिकारियों एवं किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने गांव जाफराबाद से क्रय केंद्र हटाये जाने को लेकर गुस्सा प्रकट किया। किसान नेताओं ने चीनी मिल प्रशासन को दो बजे तक समस्या का समाधान करने का समय दिया। चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वह मिलगेट के सामने गन्ना उतार देंगें।
आंदोलित किसानों ने मिल गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदर्शन कर जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए। जाम लगने से दोंनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। जाम को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को भूतपुरी से जसपुर मार्ग व बादीगढ़ से भूतपुरी की ओर मोड़ दिया। वहीं आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम पौने तीन बजे से प्रारंभ हुआ। 2 घंटे बाद एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह, एसपी पूर्वी धर्मसिंह मार्छाल, गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका ने किसान पदाधिकारियों से वार्ता कर समझाया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिलास्तर पर अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए वार्ता चल रही है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के बीच विचार विमर्श चल रहा है। आंदोलित किसान पुन: चीनी मिल गेट पर पहुंचे और धरना जारी रखा।
विज्ञापन
यह रहे उपस्थित
धरने पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, राजेंद्र सिंह, कविराज सिंह, दिनेश शेखावत, रोहित राणा, मदन सिंह राणा, चौधरी विजेंद्र सिंह, राणा सिंह, चिरंजीलाल, सुदर्शन, यशपाल सिंह, रामअवतार सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।