फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers blocked the jam if they stopped going to Delhi

दिल्ली जाने से रोका तो किसानों ने लगाया जाम

Sun, 24 Jan 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the jam if they stopped going to Delhi
नहटौर में नजरबंद किसान नेता के थाने से फरार होने के बाद उसे तलाश करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
दिल्ली जाने से रोका तो किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली कूच कर रहे किसानों को गंज के पास पुलिस-प्रशासन ने रोक लिया लेकिन किसान हर हाल में दिल्ली जाने की बात पर अड़ गए। अफसरों के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों के तेवर देखकर प्रशासन बैकफुट पर आ गया और किसान नारेबाजी करते हुए दिल्ली चले गए।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसान सेंट मेरी चौक पर एकत्र हुए। अफसरों ने किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होने की बात कही और यहीं पर ज्ञापन देने को कहा तो किसानों ने मना कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली जाने वाले किसानों ने बैराज रोड के बजाय चांदपुर की ओर रुख किया। प्रशासन ने गांव गंज के पास किसानों को रोक लिया और मौके पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया। अफसरों ने कहा कि किसानों से थोड़ी मोहलत मांगते हुए कहा कि वार्ता की जा रही है। करीब एक घंटे बाद भी जब प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया तो किसान भड़क गए। किसानों ने उन्हें जाने देने को कहा तो तो अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि किसानों को अपनी समस्याओं के लिए प्रदर्शन करने से भी रोका जा रहा है। कहा कि किसान हर हाल में दिल्ली जाकर रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों की एसडीएम विक्रमादित्य सिंह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार से नोकझोंक भी हुई। किसानों ने उन्हें रोकने के बारे में अपने चांदपुर में जमा साथियों को बता दिया। मौके पर और भी किसान आ गए। अफसर किसानों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन किसान उनकी कुछ भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। आसपास के गांवों के किसान भी मौके पर पहुंचने लगे। किसानों की भीड़ बढ़ते देखकर प्रशासन बैकफुट पर आ गया। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अवधेश मिश्रा ने कहा कि किसानों को किसी ने नहीं रोका है। उन्होंने थोड़ी देर तक किसानों से वार्ता की। इसके बाद किसान दिल्ली कूच कर गए। करीब दो घंटे तक यह हंगामा रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लाम्बा, अनिल कुमार, अंकुर चौधरी, वेदप्रकाश सिंह, सतेंद्र कुमार, राजीव सिंह मौजूद रहे।

बिजनौर से दिल्ली जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।

बिजनौर से दिल्ली जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed