फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are liking sugarcane, area increased by two thousand hectares

Bijnor News: किसानों को भा रहा गन्ना, दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा

Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers are liking sugarcane, area increased by two thousand hectares
- 0338 गन्ना प्रजाति में रोग आने के बाद भी कम नहीं हुआ क्षेत्रफल
विज्ञापन


- इस गन्ना सत्र में पिछले साल से ज्यादा हुआ गन्ना उत्पादन
------- आंकडे़

- 2 लाख 55 हजार हेक्टेयर था गन्ना क्षेत्रफल गतवर्ष
- 2 लाख 57 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल पहुंचा इस बार

- 12 करोड़ 43 लाख 43 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर बंद हुईं चीनी मिलें
- 11 करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ने की गतवर्ष मिलों ने की थी पेराई

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले के किसानों को गन्ने की मिठास भा रही है। जिले में चल रहे गन्ना सर्वे में करीब दो हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल बढ़ गया है। अभी जनपद में करीब पांच प्रतिशत गन्ना सर्वे रह गया है।
पिछला पेराई सत्र बंद होते ही आगामी गन्ना सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। चीनी मिलों में साफ-सफाई, मरम्मत के कार्य हो रहे हैं। गन्ना विभाग गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे कर रहा है। जिले में 95 प्रतिशत गन्ना सर्वे हो गया है। पिछले पेराई सत्र में दो लाख 55 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था। इस बार दो लाख 57 हजार हेक्टेयर पहुंच रहा है। पांच प्रतिशत गन्ना सर्वे अभी चल रहा है जो दो-तीन दिन में पूर्ण हो जाएगा। जनपद में करीब 99 प्रतिशत क्षेत्रफल में 0338 गन्ना प्रजाति का रकबा था। इस प्रजाति का बहुत अच्छा उत्पादन होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। यही वजह है कि किसानों ने बीमारी उपचार कर बुवाई की।
विज्ञापन


गन्ना उत्पादन भी अच्छा रहा

गन्ना पेराई के लिए नौ चीनी मिलें हैं। एक का निर्माण चल रहा है, चीनी मिलें पिछले सालों के रिकाॅर्ड तोड़ कर बंद हुईं। गन्ना विभाग के अनुसार सभी चीनी मिलें 12 करोड़ 43 लाख 43 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हुईं। इससे पहले पेराई सत्र में मिलों ने 11 करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




------- कोट



जिले में गन्ना सर्वे 95 प्रतिशत हो गया है। शेष जल्दी पूर्ण हो जाएगा। अभी तक सर्वे में करीब दो हजार गन्ना क्षेत्रफल बढ़ गया है - पीएन सिंह, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed