फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers adamant about not installing electricity meters on tube wells

नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगाने पर अड़े रहे किसान

Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers adamant about not installing electricity meters on tube wells
नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगाने पर अड़े रहे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्युत निगम की ओर से आयोजित बैठक में किसान नलकूपों पर बिजली मीटर नहीं लगाने पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि यदि जबरन किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद शर्मा, एसई राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन मीटर पंकज शर्मा, एसडीओ विकास कुमार और मलखान की उपस्थिति में किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याएं सुनीं गईं। भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइन से किसान परेशान है। आए दिन फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। बैठक में मौजूद सभी किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई। किसानों ने कहा कि यदि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो किसान आंदोलन करेंगे और संबंधित अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू भानु के जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, रामोद कुमार, प्रमोद कुमार, भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed