फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers accused the mill manager of indecency

किसानों ने लगाया मिल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप

Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers accused the mill manager of indecency
नजीबाबाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
किसानों ने लगाया मिल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रबंधक पर गन्ना मूल्य भुगतान की मांग पर अभद्रता का आरोप लगाया। एसडीएम कार्यालय को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान संघ ब्लॉक नजीबाबाद के संगठन मंत्री सुक्रमपाल सिंह, जिला मंत्री राजकुमार, अध्यक्ष सुनील कुमार, किसान संघ युवा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बदर खान, चौ. ईशम सिंह के नेतृत्व में किसान शनिवार को तहसील पहुंचे। किसानों ने एसडीएम कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि उत्तम शुगर मिल आश्वासन के बावजूद गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही। किसानों का कहना है कि भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल जब उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के प्रधान प्रबंधक नरपत सिंह को गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचा तो उन्होंने किसानों के साथ अभद्रता की। भारतीय किसान संघ के सुक्रमपाल सिंह, लाल सिंह, राजकुमार ने चेतावनी दी कि जल्द गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो किसान चीनी मिल पर प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। किसानों ने उत्तम शुगर मिल प्रबंधक द्वारा की गई अभद्रता के संबंध में भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। तहसील पहुंचे किसान प्रतिनिधियों में रामगोपाल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार सहित अनेक किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed