फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers accused of mortgaging land against small loans against rules

Bijnor News: किसानों ने छोटे कर्ज पर नियम विरुद्ध जमीन बंधक करने का आरोप लगाया

Thu, 05 Sep 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers accused of mortgaging land against small loans against rules
जलीलपुर। जिला सहकारी बैंक की शाखा खानपुर खादर के शाखा प्रबंधक पर किसानों ने नियम से अलग हटकर जमीन बंधक करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसानों ने एक सप्ताह पहले ज्ञापन देकर शाखा प्रबंधक से छोटा कर्ज लेने वाले किसानों की जमीन बंधक न करने की मांग की। बबलू सिंह, कुलदीप शर्मा, चरन सिंह आदि का कहना है कि छोटा कर्ज लेने वाले किसानों की जमीन बंधक करना नियम विरुद्ध है। गांव माहू के किसान बबलू सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति जलीलपुर के माध्यम से जिला सहकारी बैंक की शाखा खानपुर खादर से 96000 रुपये का कर्ज लिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ने कर्ज में जमीन को बंधक कर लिया और 800 रुपये डीड के भी लिए हैं। जबकि जिला सहकारी बैंक के सर्कुलर अनुसार 1.60 लाख रुपये से अधिक का कर्ज लेने वाले किसान की जमीन को बंधक किया जाना है। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा बिजनौर के प्रबंधक करन सिंह ने बताया 1.60 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में जमीन बंधक करना अनिवार्य है। कम के कर्ज पर बंधक करना न करना शाखा प्रबंधक का विवेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed