फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer said to DFO - Need solution not assurance

Bijnor News: डीएफओ से बोले किसान - आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

Thu, 27 Apr 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer said to DFO - Need solution not assurance
बिजनौर में डीएम से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता।
बिजनौर। जिले में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। गुलदार के हमले में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी और किसानों ने डीएफओ अरुण कुमार का घेराव किया। इसके बाद कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में डीएफओ से किसानों ने कहा कि हमें आश्वासन नहीं समाधान चाहिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसान ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। धरने में बैठे किसानों ने कहा कि अब और जनहानि नहीं चाहिए। गुलदार के आतंक से गांव में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। कुछ दिन पहले शिवाजी नगर कॉलोनी में शीशम के पेड़ पर गुलदार को देखा गया था। बुधवार रात नगीना तहसील के गांव पुरैनी में किसान हरपाल सिंह की गाय के बछड़े को गुलदार गोशाला से उठाकर ले गया था। गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। धरनास्थल पर दोपहर साढ़े 11 बजे पहुंचे डीएफओ अरुण कुमार को भी किसानों ने अपने बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि नगर पालिका के चुनाव के समय हम प्रशासन को परेशान नहीं करना चाहते हैं। मगर गुलदार लोगों को अपना निवाला बना रहा है। खेतों में काम करते समय गुलदार से सावधान रहें। शुक्रवार को युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह धरने पर पहुंचेंगे और आगामी रणनीति के लिए अपना मार्गदर्शन देंगे। इस मौके पर अंकित कुमार नरवाल, नदीम अहमद, रजनीश, विवेक, गौरव कुमार जिघाला, दीपक तोमर, भूरे खां, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाकियू पदाधिकारियों ने गुलदार पकड़वाने के लिए सौंपा ज्ञापन
बिजनौर। जिले में गुलदार के हमलों में कई किसानों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते भाकियू पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने गुलदार को पकड़वाने की मांग की। साथ ही कहा कि गुलदार को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा कि गुलदार ने पिछले दो दिनों में एक छोटी बच्ची सहित कई लोगों को अपना निवाला बनाया है। इसके आगे कहा कि अगर जल्दी ही इस समस्या से निजात नहीं मिली तो भाकियू इसे लेकर जिले में एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, मुजफ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष सर्वेंद्र राठी, रामोतार सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed