फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer leaders roared fiercely for the rights in the Mahapanchayat

महापंचायत में हकों के लिए जमकर गरजे किसान नेता

Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders roared fiercely for the rights in the Mahapanchayat
महापंचायत में हकों के लिए जमकर गरजे किसान नेता
विज्ञापन

धामपुर। तहसील प्रांगण में हुई महापंचायत में किसान नेता अपने हकों के लिए गरजे। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया और कहा कि किसान को कमजोर न समझा जाएं। किसान नेता व अफसरों के बीच हुई कई दौर की वार्ता में समाधान नहीं निकला। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की विभिन्न 21 सूत्री मांगों को पूरा कराने को भाकियू के बैनर तले तहसील परिसर में चल रहे किसानों के धरने पर सोमवार को महापंचायत हुई। महापंचायत में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने किसानों की बर्बादी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा। किसानों से आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू के जिला प्रभारी विजयपाल शास्त्री ने कहा कि अधिकारी किसानों को किसी भी दशा में कमजोर न समझें। हरिओम यादव व मोनू चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। पुनीत कुमार व कविराज सिंह ने कहा कि अब तक जितनी बार भी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे कुछ नहीं हुआ। सरदार महेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं सोनू चौधरी के संचालन में हुई महापंचायत में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, कविराज सिंह, संजीव कुमार, वीर सिंह, विनीत कुमार, दुष्यंत राणा, बलजीत सिंह, देवदत्त शर्मा, मदनराणा, अवनीत सिंह, विजय सिंह, महीपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कोमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कई दौर में हुई वार्ता, रही बेनतीजा
महापंचायत में उमड़ी भीड़ को देख प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पहले दौर में एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ इंदू सिद्धार्थ ने भाकियू प्रतिनिधिमंडल से तहसीलदार कार्यालय में वार्ता कर सहमति के आधार पर मामले को खत्म करने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। वार्ता विफल हो गई। फिर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छाल ने वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महापंचायत में चला भंडारा
महापंचायत में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। महापंचायत में पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे भंडारे में भोजन किया।

खाना पकाते कार्यकर्ता

खाना पकाते कार्यकर्ता- फोटो : DHAMPUR

महापंचायत को संबोधित करते किसान नेता

महापंचायत को संबोधित करते किसान नेता- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed