Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer leader Kunwar Harshvardhan plunged into grief over his son's death

Bijnor News: बेटे की मौत से गम में डूबे किसान नेता कुंवर हर्षवर्धन

Sun, 29 Nov 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Kunwar Harshvardhan plunged into grief over his son's death
नगीना। युवा पुत्र पृथ्वीराज की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत ने किसान नेता कुंवर हर्षवर्धन सिंह को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। बेटे की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग उन्हें ढांढस बंधाने और संभालने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुत्र को खोने का गम उनके आंसुओं के रूप में लगातार छलकता रहा। वह बार-बार रोते हुए कह रहे थे कि आखिर उनके ही हथियार से उनके बेटे को गोली किसने मार दी।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के माता-पिता बार-बार उस पल को याद कर बिलख रहे थे कि काश उन्हें इस अनहोनी की जरा भी भनक होती तो वह बेटे को घर पर अकेला छोड़कर विवाह समारोह में नहीं जाते। उन्हें क्या पता था कि घर लौटने पर उनका जवान बेटा इस हालत में मिलेगा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया के चलते शव कई घंटे तक कमरे में जमीन पर पड़ा रहा। कमरे में रखी अलमारी पर भी गोली का निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 वर्षीय पृथ्वीराज को गोली कैसे लगी और लाइसेंसी हथियार से चली गोली के पीछे क्या वजह रही, यह फिलहाल अनसुलझी पहेली बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में भी शोक और सनसनी फैल गई। देर रात करीब 11 बजे तक सैकड़ों लोग कुंवर हर्षवर्धन सिंह के आवास के बाहर और घटनास्थल पर जुटे रहे। हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया।
जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, घटना की असल वजह जानने के लिए पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed