फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer killed in Ganwadi Bujurg village

Bijnor News: गांवड़ी बुजुर्ग गांव में किसान की हत्या

Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in Ganwadi Bujurg village
बिजनौर गांवड़ी बुजुर्ग के विजयपाल का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गांवड़ी बुजुर्ग गांव में खेत पर गए किसान विजयपाल सैनी (48) की धारदार हथियार (पाठल) से वार कर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले पुत्र के साथ हुए विवाद की रंजिश में हिस्ट्रीशीटर डालचंद ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाकियू का जिला उपाध्यक्ष भी है। उधर, मुख्य आरोपी डालचंद और उसके भतीजे यस्मित पुत्र जयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंगलवार की दोपहर विजयपाल सैनी पुत्र पूरन अपनी मां छुटिया के संग खेत पर गया। गन्ने की ट्राॅली भरवाने के बाद विजयपाल खेत में कुछ काम करने लगा, जबकि उसकी मां हरा चारा काटने लगी। इसी बीच गांव ही रहने वाला डालचंद पुत्र अतर सिंह पहुंचा। आरोप है कि उसने धारदार हथियार (पाठल) से विजयपाल के सिर में वार कर दिया।
विज्ञापन

आनन फानन विजयपाल को सीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह अस्पताल पहुंचे और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ही अफसर गांवड़ी बुजुर्ग पहुंच गए और लोगों ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तारी के वक्त डालचंद नशे की हालत में पुलिस को मिला। उसके बेटे से दो दिन पहले विजयपाल की कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश ने उसने हत्या कर दी। उसने हत्या किया जाना स्वीकार कर लिया है। आरोपी कोतवाली शहर का हिस्ट्रीशीटर भी है।

n बेटे को बचाने के लिए दौड़ी थी मां : विजयपाल के साथ ही उसकी मां छुटिया देवी भी खेत पर गई थी। गन्ना छिलाई करने के बाद मां पास के ही खेत में हरा चारा काटने लगी। साथ में गांव ही दो अन्य महिलाएं थी। उधर, बेटे विजयपाल पर हमला होता देख छुटिया देवी दौड़ी, मगर आरोपी के चंगुल से वह उसे बचा नहीं सकी। n आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है डालचंद : हत्यारोपी डालचंद पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में सात मुकदमे दर्ज हैं। एक मामला नांगल थाना में दर्ज है। इसके अलावा वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed