{"_id":"6016ee008ebc3e54387c216d","slug":"farmer-honor-mahapanchayat-in-bijnor-today-bijnor-news-mrt523135191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में किसान सम्मान महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में किसान सम्मान महापंचायत आज
विज्ञापन
बिजनौर आईटीआई में भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह से वार्ता करते एसपी सिटी।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में किसान सम्मान महापंचायत आज
बिजनौर। सोमवार को (आज) राजकीय आईटीआई कॉलेज में होने वाली किसान सम्मान महापंचायत के लिए भाकियू ने कमर कस ली है। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अलावा पंजाब व हरियाणा के संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। किसान मैदान को साफ करने में जुटे हैं और अधिकारी उनका सहयोग कर रहे हैं।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भावुक बयान के बाद से किसानों में उबाल है। मुजफ्फरनगर के बाद अब जिले में महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में होगी। इसकी जिम्मेदारी भाकियू को दी गई है। भाकियू के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। आंदोलन में किसानों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है। रविवार को भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अतुल कुमार, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, धर्मेंद्र राठी आदि आईटीआई कॉलेज के मैदान पर पहुंचे। उन्होंने दो ट्रैक्टर व हैरो लगाकर मैदान की सफाई की।
वहीं, एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा व संगीता देवी, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता किसानों के बीच पहुंचे और व्यवस्थाओं पर बात की। किसानों से ट्रैक्टर आदि के बारे में पूछा और वालेंटियर्स की सूची मांगी। किसानों को भी सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर देने की बात कही गई। प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि किसानों के लिए पानी और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जा रही है। राजकीय आईटीआई के दोनों द्वारों से किसानों को अंदर बुलाया जा सकता है। किसानों ने बताया कि कहीं भी जाम नहीं लगने दिया जाएगा। वालेंटियर महापंचायत में आने वाले किसानों पर नजर रखेंगे। वालेंटियर के ऊपर भी अन्य पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं में लगाया जाएगा। मुख्य मार्गों पर किसान ट्रैक्टर नहीं खड़े करेंगे। संदीप त्यागी ने बताया कि सोमवार को महापंचायत में ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी। कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।