फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer es anti-farmer y el gobierno estatal: V.M. Singh

किसान विरोधी है केंद्र और प्रदेश सरकार : वीएम सिंह

Wed, 14 Nov 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 14 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer es anti-farmer y el gobierno estatal: V.M. Singh
पंचायत में वीएम सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। उन्होंने किसानों के हितों के लिए कानून बनवाने के लिए दिल्ली चलने की अपील की।
विज्ञापन

 गांव खानपुर खादर में आयोजित  पंचायत मेँ सरदार वीएम सिंह ने  कहा कि  आजादी से लेकर अब तक की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। वर्तमान सरकार तो पूर्णत: किसान विरोधी हैं। देश में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती है। देश में घूमकर 208 किसान मजदूर संगठन को किसानों के लिए कानून बनवाने की मांग पर राजी किया है। साथ ही 21 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किसान हितों के बिल का समर्थन किया है। कहा कि वे करीब 25 साल से किसानों की लड़ाई लड़    रहे हैं। किसानों को हजारों करोड़ रुपये गन्ना भुगतान दिलाने का दावा किया। राजनेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

  यहां तक कि प्रधानमंत्री    चुनाव पूर्व किए गए अपने वादे से मुकर रहे हैं। किसानों का फसल लागत का डेढ़ गुना दिलाने का वादा कर अब चुप हैं। 29 व 30 नवंबर को दिल्ली में किसान महाकुंभ होगा। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल आदि राज्यों से किसान 40.50 लाख रुपये में ट्रेन बुक कर दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के नजदीकी क्षेत्र के प्रत्येक किसान परिवार से एक सदस्य दिल्ली पहुंचना चाहिए। देश के इतिहास मे पहली बार 29 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान नाइट संगीत संध्या का कार्यक्रम होगा। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के उचित मुआवजा व निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर में किसानों की जमीन का आठ गुना मूल्य दिलवाने का प्रयास करने को कहा। किसान पंचायत मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश व निकट के जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। हरगुलाल कश्यप, मांगेराम, विनोद चौधरी, कैलाश लांबा, राजवीर सिंह, कल्याण सिंह, उपेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed