फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

किरतपुर। शनिवार की शाम क्षेत्र के गांव हमीदपुर माखन निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव निकट के गांव दूधली निवासी एक किसान के नलकूप के पास खेत में पड़ा मिला। मृतक शुक्रवार की सुबह से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार की शाम हमीदपुर माखन निवासी परम सिंह 50 वर्ष का शव पास के गांव दूधली के पूरन सिंह के नलकूप के पास खेत में पड़ा मिला। परमवीर शुक्रवार की सुबह से गायब था। परमवीर के शरीर पर पेट व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नलकूप स्वामी पूरन सिंह का कहना है कि एक दिन पहले ही मृतक परम सिंह तीन अन्य लोगों के साथ बैठकर नलकूप पर शराब पी रहा था। मृतक परम सिंह के पुत्र रितिक ने तहरीर दी है कि उसके पिता शुक्रवार की सुबह से गायब हो गये थे। जिसका शव शनिवार की दोपहर दूधली के पूरन सिंह के नलकूप के पास खेत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed