{"_id":"5c685b1bbdec2273960459af","slug":"farmer-concerned-with-hailstorm-with-rain-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ओलावृष्टि होने सेे किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ओलावृष्टि होने सेे किसान चिंतित
Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के भागूवाला में गिरे ओले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद में अचानक मौसम खराब होने के दौरान हुई वर्षा के हल्की ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुईं हैं। नगर में जल निकासी अवरुद्ध होने पर पानी सड़क पर जमा हो गया। मंडावली में वर्षा के दौरान बिजली गिरने से कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
शुक्रवार को मौसम खराब होने से तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई। वर्षा के दौरान बिजली तड़कने से साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। वर्षा के साथ ओलावृष्टि से गन्ने, गेहूं और मटर की फसलें प्रभावित हुईं हैं। किसानों कामेंद्र, सत्तार नरेंद्र, संजीव, अनिल, ब्रह्मपाल, सुनील, नरदेव, समी, रईस आदि का कहना है कि वर्षा से फसलों को लाभ तो हुआ है लेकिन हल्की ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित भी किया है। गेहूं और मटर की फसल पर ओला पड़ने से कई-कई पर फसल अधिक प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रभावित किसानों की फसलों की जांच कर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। नगर में वर्षा के दौरान कई मोहल्लों की नालियां अवरुद्ध होने से कुछ समय के लिए पानी सड़क पर जमा हो गया। वर्षा के चलते मोहल्ला संतोमालन, रम्पुरा, मुगलूशाह, पाईबाग में मार्ग पर पानी जमा होने से महिला, बच्चों सहित नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
उधर मंडावली में बिजली तड़कने के दौरान विद्युत उपकरण संचालित थे। डबलफेस और अर्थिंग होने से सतेंद्र कुमार, अर्जेंद्र, प्रशांत, मोहन लोकेंद्र आदि लोगों के विद्युत संचालित उपकरण टीवी, इंवर्टर आदि फुंक गए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बिजली तड़क रही थी उस समय विद्युत आपूर्ति जारी थी। विद्युत आपूर्ति बंद होती तो उनके उपकरण फुंकने से बच जाते।