फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farm-barn submerged, water entered villages

खेत-खलिहान जलमग्न, गांवों में घुसा पानी

Tue, 23 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farm-barn submerged, water entered villages
चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में घर में पानी भर जाने के कारण दीवार पर बैठे बच? - फोटो : BIJNOR
खेत-खलिहान जलमग्न, गांवों में घुसा पानी
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर। गंगा खादर क्षेत्र गांववासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश गंगा जलस्तर बढ़ गया है और गंगा का पानी खेत-खलिहान से होकर गांवों में लोगों के घरों तक पहुंच गया है। गांव सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर आदि के संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है और आवागमन बंद हो गया हैं। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर टापू में बदल गए हैं।
जलीलपुर क्षेत्र के गंगा खादर के गांव सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर, नारनौर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, हुसैनपुर खास आदि गांववासियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गंगा खादर क्षेत्र के किसानों की फसलों में गंगा का पानी भरने से फसलें नष्ट हो रहीं हैं। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर में गंगा का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर के चारों ओर गंगा का पानी भरा है। रास्तों पर दो से चार फुट तक पानी है दोनों गांव टापू में बदल गए हैं। जलीलपुर से रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी व सलेमपुर खादर के संपर्क मार्गों पर केवल ट्रैक्टर या नाव से आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गांव मीरापुर खादर के छबेक सिंह का कहना हैं घर में रखा राशन आदि पानी में भीग गया है। नल पानी में डूबने के कारण पीने के पानी की समस्या आ गई है। गांववासी करतार सिंह, गुरविंदर सिंह, जगमिंद्र सिंह आदि ने किसानों को बाढ़ से बचाने के लिए गंगा पर बंधा बनवाने की मांग की हैं।

चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में भरा पानी।

चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में भरा पानी।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में घर में भरा पानी।

चांदपुर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में घर में भरा पानी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed