{"_id":"631f530699716241d12c886e","slug":"family-members-have-ruckus-with-woman-body-in-collectorate-office-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कलक्ट्रेट में शव रखकर जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप, DM ने बनाई जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलक्ट्रेट में शव रखकर जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप, DM ने बनाई जांच कमेटी
Mon, 12 Sep 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:11 PM IST
सार
कलेक्ट्रेट में महिला का शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में प्रसव के बाद इलाज के दौरान जच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने महिला का शव कलक्ट्रेट में रखकर हंगामा किया। उन्होंने जिला महिला के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले में डीएम ने जांच कमेटी बना दी है। उधर, पुलिस अफसरों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी रावली के रहने वाले मनदीप की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच सितंबर को प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रियंका के ऑपरेशन के वक्त चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। जिस वजह से प्रियंका का रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल से महिला को रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे मेरठ ले गए।
विज्ञापन
वहीं सोमवार सुबह चार बजे महिला की मौत हो गई। आरोप है कि महिला जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत भी ली गई थी।
यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें
विज्ञापन
महिला की मौत पर गुस्साए परिजन शव को कलक्ट्रेट लेकर पहुंचे और महात्मा विदुर सभागार के सामने शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने महिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही सहित कई आरोप लगाए। हंगामा होता देख एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। मामले में डीएम ने जांच कमेटी भी गठित कर दी है। आश्वासन मिलने के बाद परिजन महिला के शव को घर ले गए।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री