फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family members created ruckus after not being allowed to meet the girl who had gone with her lover at the police station.

Bijnor News: प्रेमी संग गई युवती से थाने में नहीं मिलवाने पर परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus after not being allowed to meet the girl who had gone with her lover at the police station.
घर पर मौजूद युवती के चाचा की हो गई मौत, अवसाद में चीखने-चिल्लाने लगा भाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/कादराबाद (बिजनौर)। पांच दिन पूर्व प्रेमी संग गई युवती के थाने पहुंचने की खबर पर उसके परिजन वहां पहुंच गए। युवती से नहीं मिलवाने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान घर से युवती के चाचा की मौत की खबर आ गई। साथ ही उसके भाई ने भी चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि सदमे के कारण युवती के चाचा की मौत हुई है और भाई अवसादग्रस्त हो गया है।
बाद में उन्हें युवती के सीएचसी पर होने का पता लगा तो सभी वहां पहुंच गए लेकिन वहां भी युवती के नहीं मिलने पर हंगामा किया। बाद में थानाध्यक्ष ने परिजनों को बिजनौर में युवती से मिलवाने का आश्वासन दिया तो कुछ परिजन वहां चले गए जबकि बाकी घर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को युवती के परिजन उसके थाने पहुंचने की सूचना पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने युवती के परिजनों को उससे नहीं मिलने दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनसे मिलाए बिना ही युवती को मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया। इस बीच युवती के परिजनों की पुलिस से खूब नोकझोंक हुई। बाद में थानाध्यक्ष के समझाने तथा युवती से मिलवाने के आश्वासन पर परिवार के कुछ लोग बिजनौर के लिए रवाना हो गए तथा शेष घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जब परिजन युवती से मिलने थाने आए तो घर पर उसके चाचा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने परिजनों को युवती से मिलवाने का भरोसा दिलाते हुए कुछ ग्रामीणों को युवती से मिलने के लिए बिजनौर भेज दिया। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि युवती बालिग है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। युवती के बयान तथा न्यायालय के आदेश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed