फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fakeless UP Board Examination to be held at 119 centers in district: Jaikaran Yadav

जिले के 119 केंद्रों पर होगी नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा : जयकरन यादव

Wed, 22 Jan 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fakeless UP Board Examination to be held at 119 centers in district: Jaikaran Yadav
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा तैयारी की समीक्षा बैठक मंगलवार को बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए। कहा कि सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा नकलविहीन, शांतिपूर्वक संपन्न होगी। इसके लिए पेपर की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, खिड़की, सुरक्षा आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 119 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 87647 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर लाइट व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग सुरक्षित रखने आदि के बारे में बताया। ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव, प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, अन्नशु माहेश्वरी, बुद्ध सिंह समेत केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, नोडल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed