{"_id":"6860358c1511e99e8a02638f","slug":"fake-liquor-found-being-sold-at-a-liquor-shop-in-jhalu-five-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-153356-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झालू में शराब के ठेके पर बिकती मिली नकली शराब, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झालू में शराब के ठेके पर बिकती मिली नकली शराब, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में नकली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
-शराब की दुकान के लाइसेंसधारी की पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर/झालू। झालू में अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान पर नकली शराब बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सेल्समैन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दुकान के लाइसेंसधारी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब, रेपर और बोतलें आदि बरामद की हैं।
झालू में नहटौर मार्ग पर अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकान है। उक्त का लाइसेंस मंडावर के गांव शहजादपुर निवासी मूलचंद के नाम पर है। शुक्रवार की देर शाम आबकारी विभाग और हल्दौर पुलिस ने उक्त दुकान पर चेकिंग की। टीम ने जांच के दौरान शराब की बोतल और पव्वों के क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाए। जिस पर गहनता से जांच के बाद शराब का नकली होना पाया गया। उक्त शराब की दुकान से 25 पव्वे और पांच हाफ नकली शराब के पाए गए। जिस पर तुरंत ही सेल्समैन उपेंद्र और विपिन को टीम ने पकड़ लिया। जिन्होंने आबकारी टीम के समक्ष नकली शराब बेचने की बात कबूली।
उनकी निशानदेही पर झालू के मोहल्ला मिर्दगान और गांव शहजादपुर में ठेका अनुज्ञापी के खाली मकान में छापा मारा गया। जहां से नकली शराब और बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब की दुकान के लाइसेंसधारक का बेटा अरविंद, अपने दोस्तों अंकित और विनय के साथ मिलकर नकली शराब तैयार करता था। शराब बनाने और स्टॉक करने के लिए बाकायदा झालू में एक मकान किराए पर लिया गया। आरोपी रायल स्टैग ब्रांड के पव्वे, हाफ और बोतल बनाने में लगे हुए थे। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक हरिनारायण यादव की तहरीर पर अनुज्ञापी मूलचंद, उसके बेटे अरिवंद, विनय कुमार निवासीगण शहजादपुर मंडावर, अंकित, सेल्समैन विपिन गांव खिरनी, उमेंद्र निवासी गांव गंगौड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया है। जबकि जबकि अनुज्ञापी मूलचंद की तलाश की जा रही हैं। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि नकली शराब बेचने के मामले में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जिनके पास सवा लाख रुपये, अलग अलग ब्रांड की अवैध शराब, एल्कोएल और खाली बोतल बरामद की हैं। साथ ही रेपर, हीट सीलर मशीन, कंप्रेशर मशीन आदि सामान भी बरामद हुआ है।