फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake inspector arrested for issuing vehicle challans while wearing uniform

Bijnor News: वर्दी पहनकर वाहनों का चालान काट रहा फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fake inspector arrested for issuing vehicle challans while wearing uniform
नगीना (बिजनौर)। पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों का चालान कर रहे एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में पहले भी दो बार हल्दौर और शहर कोतवाली बिजनौर में भी दरोगा बनकर ऐसे कार्य को अंजाम देते हुए पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार की शाम नगीना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नगीना हरेवली मार्ग पर खो नदी के पुल के पास दरोगा की वर्दी में अकेला वाहनों का ऑनलाइन चालान कर रहा है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरोगा की वर्दी में पहने खड़ा युवक पुलिस कर्मी नहीं निकला। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम थाना हल्दौर के ग्राम शेरपुर कडियान निवासी सेंटी (24) पुत्र सोमपाल सिंह बताया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह 2021 में हल्दौर में पुलिस का दीवान बनकर व 2022 में शहर कोतवाली बिजनौर में दरोगा बनाकर वाहनों का चालान करते समय वह पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed