फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fake CBI raid at bank manager's house, two caught

बैंक प्रबंधक के घर फर्जी सीबीआई की रेड, दो पकड़े

Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fake CBI raid at bank manager's house, two caught
धामपुर में पकड़े गए फर्जी सीबीआई अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
बैंक प्रबंधक के घर फर्जी सीबीआई का छापा, दो पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। जिला सहकारी बैंक की स्योहारा शाखा के प्रबंधक के घर पर फर्जी सीबीआई ने छापा मारा। चार फर्जी अधिकारियों ने सीबीआई कोर्ट से वारंट जारी होने का हवाला देकर घर की तलाशी लेने का प्रयास किया, लेकिन बिना पुलिस पहुंचे आरोपियों के फर्जी सीबीआई होने का शक गहरा गया। मौके पर दो आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि दो फरार हो गए। पकड़ में आने के बाद इनकी करतूत का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी बैंक प्रबंधक का पड़ोसी ही है, जिसने पूरी छापा मारने की योजना तैयार कर इन्हें धामपुर बुलाया।
मंगलवार को धामपुर में स्योहारा रोड स्थित न्यू कॉलोनी सिटी में रहने वाले नीरज शर्मा के घर चार लोग पहुंचे। नीरज शर्मा जिला सहकारी बैंक में मैनेजर हैं। चारों आरोपियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और सीबीआई कोर्ट से वारंट जारी होने की बात कही। फर्जी अधिकारियों ने घर की तलाशी लेने की बात कही। बैंक प्रबंधक ने विरोध करते हुए स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बिना तलाशी कराने से इनकार कर दिया। तब तक मोहल्ले वालों की भीड़ भी जमा हो गई। भीड़ लगती देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हर्ष पुत्र लीलापथ निवासी काजीवाला अंबाला हरियाणा और तुषार पुत्र लीलापथ निवासी नई बस्ती बिजनौर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बैंक प्रबंधक के पड़ोसी पवन पुत्र चंद्रपाल निवासी दित्तनपुर धामपुर को भी आरोपी बनाया गया है। पवन पर साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों के पास से फर्जी वारंट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म स्पेशल 26 देख बना ली ठगी की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ‘स्पेशल 26’ बॉलीवुड की एक फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार सीबीआई का चीफ बनकर अपनी फर्जी टीम के साथ देशभर में रेड डालता है। कुछ ऐसा ही अंदाज धामपुर में बैंक प्रबंधक के घर फर्जी रेड डालने के प्रयास में देखने को मिला। आरोपियों ने बाकायदा यह फिल्म देखकर पूरी योजना तैयार की थी।

धामपुर सीओ इंदू सिद्घार्थ ने बताया कि आरोपियों ने स्पेशल 26 फिल्म देखी थी। जिनका मकसद सीबीआई का डर दिखाते हुए रुपये ऐंठना था। बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। हालांकि एक के आधार कार्ड पर पता गलत लिखा हुआ है। इनके दो साथियों समेत साजिश रचने वाला फरार है। बैंक प्रबंधक के पड़ोसी ने ही इन लोगों को बताया था कि बैंक प्रबंधक के पास काफी पैसा है। रकम ऐंठने के लिए योजना तैयार की। पकड़े गए आरोपियों से अब एसओजी की टीम भी पूछताछ में लगी है। फिलहाल यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इसके अलावा क्या कहीं और भी आरोपियों ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रेड डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed