{"_id":"5750796f4f1c1b7f2f108fd8","slug":"faith-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष से टूटा भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष से टूटा भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम को अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपते गन्ना समिति के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बिजनौर के संचालकों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अध्यक्ष संचालक मंडल की राय के बिना कई प्रस्ताव पारित कराना चाहते हैं।
बृहस्पतिवार को विकास समिति के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि समिति संचालकों का अध्यक्ष के ऊपर से विश्वास खत्म हो गया है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संचालक मंडल की बैठक में मनमाने ढंग से प्रस्ताव पारित कराना चाहते हैं।
वे संचालक मंडल की राय के बिना कई प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रस्ताव बिना परामर्श के ही प्रोसेसिंग बुक में लिख दिए जाते हैं। इससे समिति व किसानों का अहित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गन्ना समिति की प्रतिनिधियों की वार्षिक आम बैठक भी नहीं बुलाई गई। खाद व कीटनाशकों के वितरण के चेकों का समय से समायोजन नहीं किया जाता है। इस कारण समिति को आर्थिक हानि हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने अधिकारों व दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर समिति के संचालक जयनारायण सिंह, इंद्रवीर सिंह, सतपाल सिंह, कमला देवी, नितिन मौर्य, प्रसून चौधरी, राजेंद्र सिंह, निपेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।