{"_id":"5eac538b8ebc3e90440d55c8","slug":"fair-was-not-held-in-birbalpur-bijnor-news-mrt480001359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरबलपुर में नहीं लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरबलपुर में नहीं लगा मेला
विज्ञापन
बीरबलपुर में नहीं लगा मेला
नूरपुर। लॉकडाउन के कारण गांव बीरबलपुर में देवी मठ पर लगने वाला मेला इस वर्ष नहीं लगा। गांव में भीड़ न जुटे इसके लिए मठ पर पुलिस मौजूद रही।
गांव बीरबलपुर में बैशाख माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को देवी मठ पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में कई प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। खासकर नवविवाहित जोड़े मठ पर आकर जात लगाते हैं। इस वर्ष लॉकडाउन होने के कारण मेले का आयोजन नहीं किया गया। पुलिस द्वारा आयोजकों को पहले ही मेला न लगाने के लिए चेता दिया गया था। गांव में श्रद्धालु न पहुंचे और मठ पर भीड़ न लगे इसके लिए मठ पर पुलिस तैनात की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।