फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fair started at Narnaur Ganga Ghat, devotees started setting up tents

नारनौर गंगा घाट पर मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने शुरू किए तंबु लगाने

Mon, 07 Nov 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fair started at Narnaur Ganga Ghat, devotees started setting up tents
चांदपुर जलीलपुर क्षेत्र के नारनौर गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में लगी दुकानें। - फोटो : BIJNOR
चांदपुर/जलीलपुर। जलीलपुर के नारनौर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मेला अपने आप में खास है। इसके लिए शासन-प्रशासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती है। जबकि व्यवस्थाएं सरकारी मेले जैसी ही रहती है। तंबु लगते हैं, बाजार सजता हैं। महिला पुरुष श्रद्धालुओं के लिए स्नान की अलग अलग व्यवस्था की जाती है। हजारों श्रद्धालु दो तीन दिन पहले ही परिवार सहित पहुंच जाते हैं। जबकि कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन

नारनौर गंगा घाट पर पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दशकों से श्रद्धालुओं की भीड़ लगती रही है। पहले रास्ते कच्चे और बहुत खराब थे, जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। गंगा नदी पर हस्तिनापुर पुल बनने के बाद पुल तक पक्की सड़क बनी है। रास्ता सुगम होने के कारण अब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान को पहुंचती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ग्राम पंचायत नारनौर के ग्रामीणों ने अन्य गांववासियों के सहयोग से मेले को व्यवस्थित करने के प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पक्की सड़क से मेला स्थल तक रास्ता दुरुस्त किया है। मेला स्थल पर बाजार, तंबू लगाने की जगह तय की गई। महिला पुरुषों के स्नान घाट अलग अलग बने हैं, गंगा में गहरे पानी को बांस बल्ली लगाकर चिन्हित किया गया है। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगा है। व्यवस्था बनाने के लिए ध्वनी विस्तारक यंत्र लगा है। गोताखोरों की भी व्यवस्था है। इन सब व्यवस्थाओं के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं है। उत्साही श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर तंबू लगा दिए हैं। मेले में खान-पान, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, खेल खिलौने आदि की दुकानें लग चुकी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, रेल गाड़ी, जम्पिंग जाल आदि लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed