फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faced with daily death for wages of Rs 250

250 रुपये की मजदूरी के लिए रोज मौत से सामना

Thu, 08 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Faced with daily death for wages of Rs 250
बिजनौर में जोधूवाला रोड पर पटाखा फैक्टरी में आग लगने से घायल युवक से पूछताछ करते एसपी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रोज 250 रुपये की मजदूरी के लिए मौत से सामना करते थे। फैक्टरी में आग बुझाने और आग लगने पर बच निकलने के इंतजाम भी नहीं थे। यही कारण रहा कि जो अंदर फंसा, उससे बाहर ही नहीं निकला गया और पांच लोग इस अग्निकांड में जान गवां बैठे।
विज्ञापन

असल में जिस नए मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। उसमें तीन कमरे हैं। सबसे अंदर के कमरे में पांच लोग आतिशबाजी बना रहा थे। बाहर मेन गेट के पास के कमरे में समरपाल समेत चार लोग आतिशबाजी बनाने में लगे थे। समरपाल ने पुलिस को बताया कि अचानक आग लगने से वह अपने चार साथियों के साथ किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन अंदर के कमरे में काम करने वाले पांचों लोग बाहर न आ सके और उनकी आग से झुलसकर मौत हो गई। देखते ही देखते आग और धुआं हर तरफ छा गया। समरपाल ने मकान के गेट पर ताले की बात से इन्कार किया। आग इतनी तेजी से फैली कि वह अपने चारों साथियों के साथ आग में झुलस गए। फैक्टरी में एक मजदूर को रोजना 250 रुपये मिलते थे। परिजनों के मुताबिक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक काम करना होता था। काफी समय से ये लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। यहां पर मजदूर अक्सर बदल जाते थे। मृतक प्रदीप एक माह से फैक्टरी में काम कर रहा था। शानू कुमार दो माह पहले, चिंटू तीन दिन पहले आया था। प्रदीप व चिंटू काम करने वालों मे सबसे छोटे थे।
विज्ञापन

हर तरह की आतिशबाजी बन रही थी
फैक्टरी में छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की आतिशबाजी बन रही थी। जान जोखिम में डालकर ये लोग वहां काम कर रहे थे। मकान के अंदर कैमिकल के जले हुए डिब्बो के अलावा बड़ी अतिशबाजी के डिब्बे भी मिले हैं। मकान में जीने के रास्ते से छत पर जाने का रास्ता तो थ, पर अंदर फंसे लोग संभल ही न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed