फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eye rack of Urea 2700 and DAP 3750 MT

Bijnor News: यूरिया 2700 व डीएपी 3750 मीट्रिक टन की आई रैक

Fri, 30 Dec 2022 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Eye rack of Urea 2700 and DAP 3750 MT
बिजनौर। जिले में यूरिया व डीएपी की खाद की किल्लत नहीं रहेगी। वजह, जनपद में 29 दिसंबर को यूरिया 2700 मीट्रिक टन तथा 30 दिसंबर शुक्रवार को डीएपी की 3750 मीट्रिक टन खाद की रैक आई।
विज्ञापन

जनपद के नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, कोतवाली देहात आदि क्षेत्रों की गन्ना समितियों एवं गोदामों पर यूरिया खाद व डीएपी खाद की कमी चल रही थी। ग्रामीण अंचल में किसान यूरिया खाद के लिए गन्ना समितियों के चक्कर लगा रहे थे। किसान तेगबहादुर सिंह, विजयपाल सिंह का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल को पहला पानी चल रहा है। इसके बाद गेहूं बढ़ोत्तरी के लिए यूरिया दिया जाता है। इसलिए अब डीएपी व यूरिया खाद की आवश्यकता है। खाद की मांग को देखते हुए कृषि विभाग ने यूरिया एवं डीएपी खाद की यूरिया की रैक मंगवा ली है। जिला कृषि अधिकारी कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि यूरिया खाद की 2700 मीट्रिक टन बृहस्पतिवार 29 दिसंबर तथा डीएपी 3750 मीट्रिक टन की रैक शुक्रवार 30 दिसंबर को आ गई। जिस क्षेत्र में खाद की कमी है प्राथमिकता के आधार पर वहां डीएपी व यूरिया खाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह आई यूरिया व डीएपी खाद की रैक
यूरिया 2700 मीट्रिक टन - 29
डीएपी 3750 मीट्रिक टन - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed