फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eye doctor did not reach, patients remain upset

नहीं पहुंचे नेत्र चिकित्सक, मरीज रहे परेशान

Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eye doctor did not reach, patients remain upset
नहीं पहुंचे नेत्र चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन

अफजलगढ़। नेत्र चिकित्सक के सीएचसी न पहुंचने पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दर्जनों मरीज अपनी आंखों का परीक्षण कराने के लिए सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सक के न पहुंच पाने के कारण इधर उधर भटकते रहे। चिकित्सक को एक माह की चेतावनी देकर सीएचसी से हटा दिया गया है।

सीएचसी में बुधवार के दिन एक चिकित्सक का अटेचमेंट किया गया था जो काफी समय से बुधवार को सीएचसी में आंखों के रोगियों का परीक्षण कर उपचार कर रहे थे। गंभीर मरीजों के ऑपरेशन के लिए डेट देकर जिला चिकित्सालय या नजीबाबाद में ऑपरेशन होते थे। चिकित्सक बुधवार को उनकी पट्टी आदि खोलकर परामर्श देते थे। लेकिन इस बुधवार को चिकित्सक का अटैचमेंट सीएचसी से समाप्त कर दिया गया। बुधवार को दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंचे ओर चिकित्सक के न होने के परेशान होते रहे। लड्डन खां, प्रभा देवी, शायरा, वीरेंद्र कुमार, असबिया, रामकली, रामकुमार, सलामती आदि का कहना है कि उन्होंने मुरादाबाद में अपनी आंख बनवाईं थीं। कुछ मरीजों की पट्टी भी खुलनी थी। कुछ को आंख बनने के बाद अपना परीक्षण कराना था। चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण रोगी असमंजस की स्थिति में हैं कि कहां जाएं। सीएमओ डॉ. विजय गोयल का कहना है कि शीघ्र ही कोई नई व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आंखों के रोगियों को बिजनौर जिला अस्पताल में आकर अपना उपचार कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed