{"_id":"6736310562174c9d4c0146cd","slug":"expressed-anger-over-lack-of-action-in-lathi-charge-on-lawyers-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-135873-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वकीलों पर हुए लाठी चार्ज में कार्रवाई न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वकीलों पर हुए लाठी चार्ज में कार्रवाई न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने जजी परिसर में धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया। साथ ही इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।
जिला बार अध्यक्ष यशपाल सिंह की अध्यक्षता, महासचिव विशाल अग्रवाल के संचालन में बैठक हुई, जिसमें वकीलों ने गाजियाबाद प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जिला जज गाजियाबाद के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वकीलों के आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वकीलों द्वारा जजी परिसर में दिए गए धरने में पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व महासचिव नवदीप सिंह, श्याम स्वरूप वर्मा, अशोक पाल, गजेंद्र पाल चौहान, तल्हा मकरानी, ममतेश चौहान, गंगाराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, नगीना बार अध्यक्ष दीपक बिश्नोई, महासचिव फरीद अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। यहां गाजियाबाद प्रकरण में कार्रवाई न होने पर रोष जताया गया।