{"_id":"58975b454f1c1b3d63e8080e","slug":"express-will-arrive-in-three-assembly-segments","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विस क्षेत्रों में पहुंचेगी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विस क्षेत्रों में पहुंचेगी एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस सोमवार से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। इस दौरान कई कार्यक्रमों समेत मतदाताओं से फेस टू फेस संपर्क होगा। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने अभियान से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ से एक्सप्रेस को रवाना किया है। डीआईओएस एके दुबे के अनुसार 6 फरवरी को डीएम जगतराज एक्सप्रेस को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर नहटौर रवाना करेंगे। नहटौर में एसएनएसएम इंटर कालेज तिराहे पर अभियान से जुड़े कार्यक्रम हैं। इसके बाद एक्सप्रेस धामपुर पहुंचेगी। नगीना चौराहा तथा आरएसएम चौराहे पर कार्यक्रम के बाद स्योहारा जाएगी। वहां फव्वारा चौक पर कार्यक्रम होंगे।
इसके बाद नूरपुर में चांदपुर तिराहा में कार्यक्रम तय है। यहां से एक्सप्रेस चांदपुर पहुंचकर धनौरा तिराहे कार्यक्रम करेगी। बाद में बास्टा में गांधी इंटर कालेज के निकट चौराहे पर कार्यक्रम होगा। यहां से एक्सप्रेस अमरोहा रवाना हो जाएगी। एक्सप्रेस का रूट तय करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्यक्रमों की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
वहीं मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर शहर में घूमने के रवाना किया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है। स्वीप क्रिएटीव टीम को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार शाम मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस भी बिजनौर पहुंच गई। स्वीप टीम सदस्य अतीक दानिश, कर्मचारी नेता अभिषेक रोड, कृष्णा कॉलेज की प्रवक्ता रुचि सिंह ने विकास भवन के बाहर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया।