फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explosion of oil tanker tank, explosion occurred

तेज धमाके साथ फटी ऑयल टैंकर की टंकी

Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explosion of oil tanker tank, explosion occurred
नजीबाबाद में गैस वेल्डिंग के दौरान फटा ऑयल टैंकर, जमा भीड़ - फोटो : NAZIBABAD
फटा तेल टैंकर का ट्रैंक, हुआ धमाका
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। ऑयल डिपो के टैंकर में वेल्डिंग करते समय टैंकर की टंकी फट गई। हादसे में वेल्डर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा गया है।

शनिवार को प्रात: नौ बजे वेल्डर कय्यूम कोतवाली मार्ग पर भारत पेट्रोलियम डिपो के टैंकर के ऊपर बैठकर वेल्डिंग कर रहा था। उसके पास टैंकर का हेल्पर मिलक बिलारी निवासी अजय बैठा था। वेल्डिंग के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टैंकर फट गया और कय्यूम व अजय काफी दूर जाकर एक पेड़ से टकराकर गिरे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग डर गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों में दरियापुर में किराए पर रह रहे नगीना के वेल्डर कय्यूम को गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भारत पेट्रोलियम डिपो के खाली टैंकर की जिस समय वेल्डिंग की जा रही थी, उस समय टैंकर के ढक्कन बंद थे। गैस का प्रेशर बनने से ऑयल टैंकर की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। टंकी फटने की आवाज से आसपास के प्रतिष्ठानों के खिड़की और दरवाजे हिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed