फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Explained the usefulness of grain and its scientific method of sowing.

Bijnor News: श्रीअन्न की उपयोगिता और बुवाई की वैज्ञानिक विधि बताई

Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Explained the usefulness of grain and its scientific method of sowing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम तहत जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. पिन्टू कुमार ने किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) की फसल यथा- ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, रामदाना, कुटकी, चेना काकुन आदि की पैदावार एवं उन्नत उत्पादन विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. केके सिंह ने श्री अन्न (मिलेट्स) की उपयोगिता एवं फसल के बोये जाने संबंधी समस्त जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने प्रशिक्षण में दूर-दराज से आए किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है एवं उपस्थित किसानों को मिलेट्स की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बीरबल सिंह ने खरीफ सीजन में मिलेट्स के 636 मिनीकिटों का किसानों को निशुल्क वितरण किया। मुख्य अतिथि डॉ. बीरबल सिंह ने एफपीओ के सीईओ को मिलेट्स से सम्बन्धित मोमेन्टों का वितरण किया। साथ ही किसानों से प्रशिक्षण में प्राप्त कृषि वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी को अपनाने और अन्य किसानों में साझा करने का आह्वान किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने फसल व भूमि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीशचंद की अध्यक्षता एवं हरज्ञान सिंह के संचालन में काकरान वाटिका में हुए कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत, भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा तथा किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed