{"_id":"64d92a919f89aabde3058ce4","slug":"exercise-to-save-biruwala-tank-from-malan-river-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2819-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - मालन नदी से बीरूवाला टंकी को बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - मालन नदी से बीरूवाला टंकी को बचाने की कवायद
Mon, 14 Aug 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के बीरूवाला फार्म क्षेत्र में मालन नदी के कटान को रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान। (
- सिंचाई खंड उदासीन, क्षेत्रवासियों ने शुरू की कार सेवा
फोटो - 13एनजेडबी01ए, 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बीरूवाला फार्म क्षेत्र दिशा में मालन नदी के उफान से हो रहे कटान को रोकने और जल निगम की टंकी को बचाने के लिए क्षेत्रवासियों ने कार सेवा शुरू की है। बीरूवाला फार्म के प्रबंधक के नेतृत्व में रविवार को मौसम खराब होने के बावजूद फार्म और आसपास के नागरिकाें ने अस्थायी तटबंध बनाने का अभियान चलाया।
ग्राम पंचायत बीरूवाला, चंडीगढ़, बड़िया सहित कई क्षेत्रों में मालन नदी के उफान से कृषि भूमि का कटान हो रहा है। क्षेत्र में दिशा बदलने से नदी फार्म हाउस और जल निगम की टंकी की ओर कटान कर रही है। मालन नदी का कटाव रोकने के ग्रामीणों ने स्वयं प्रयास शुरू कर दिए हैं।बीरूवाला फार्म के प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से नदी का कटान रोकने के लिए अभियान चलाया। रविवार को खराब मौसम के बावजूद धर्मवीर के नेतृत्व में राकेश, धनीराम, नन्हे, कैलाश, नरेश, छोटे, शिवम आदि ने लकड़ियां और मिट्टी आदि के माध्यम से नदी के विपरीत दिशा में कटान को रोकने के लिए तटबंध बनाया। आरोप है कि सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अभियंता ने प्रभावित क्षेत्र जल निगम की टंकी और इंटर कॉलेज की ओर आकर स्थिति देखे बगैर क्षेत्र में आबादी न होने का तर्क देते हुए पल्ला झाड़ लिया।
उधर, विधायक हाजी तसलीम अहमद ने भी मालन नदी से प्रभावित बीरूवाला, मथुरापुरमोर, बड़िया आदि क्षेत्रवासियों से संपर्क कर शासन के समक्ष मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। हाल ही में विधायक ने बड़िया के कारसेवा से बने पुल और उसकी अप्रोच को खतरा होने की जानकारी देते हुए अप्रोच और पुल बनवाने की मांग उठाई थी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मालन नदी की दिशा रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।