{"_id":"5fcd1f928ebc3ecfc566a3e6","slug":"exercise-to-protect-cow-dynasty-from-cold-by-sack-swinging-bijnor-news-mrt5144013195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी से बनी झूल से गोवंश को ठंड से बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरी से बनी झूल से गोवंश को ठंड से बचाने की कवायद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए अब बोरी से बनी झूल का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति विभाग पशुपालन विभाग को पांच हजार बोरी देगा। पूर्ति विभाग की ओर से पहली खेप में एक हजार बोरी इसके लिए छाछरी मोड़ स्थित वृह गो संरक्षण केंद्र पर भेजी जा रही हैं।
गोशालाओं में गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए पत्ती व पराली का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा गोशालाओं को तिरपाल से भी ढका जा रहा है। हाईलोजन लाइट भी लगाई गई हैं। जिले की सरकारी गोशालाओं में 950 गोवंश हैं। गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए जूट की बनी झूल का सहारा लिया जाएगा। पूर्ति विभाग पशुपालन विभाग को जूट की बोरी उपलब्ध कराएगा। इन बोरियों में राशन कार्ड धारकों को बांटने के लिए अनाज आता है। अनाज बांटने के बाद ये बोरी पशुपालन विभाग को दी जाएंगी। पशुपालन विभाग ने पूर्ति विभाग से पांच हजार बोरी मांगी हैं। इनसे झूल बनाई जाएंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह के अनुसार अभी ज्यादा सर्दी नहीं है। पशुपालन विभाग से पांच हजार बोरी मांगी गई हैं। एक हजार बोरी एक दो दिन में ही मिलने की उम्मीद है। इनकी झूल बनवाकर गोवंश को ओढ़ाई जाएगी।