फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Excellent performance of girl students in CBSE results

Bijnor News: सीबीएसई के परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Excellent performance of girl students in CBSE results
- 10वीं में त्रिज्या अग्रवाल और 12वीं में पलक आगे
विज्ञापन

- हाईस्कूल व इंटर की मेधावी सूची में 17 छात्राएं शामिल
बिजनौर 12 म ई

जिले में सीबीएसई के परीक्षाफल में छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अभी तक विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार इंटर व हाईस्कूल में छात्राएं टाॅप पर हैं। 12वीं में धामपुर के जेके मॉडर्न पब्लिक स्कूल का छात्र आकाश कुमार 99.4 अंकों के साथ टॉपर रहा। 10वीं में प्रियंका पब्लिक स्कूल धामपुर की छात्रा त्रिज्या अग्रवाल 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सबसे आगे है।
हालांकि सीबीएसई ने इस साल जिले तथा रीजन की मेरिट सूची जारी नहीं की है। परंतु जिले में छात्राएं एक बार फिर परीक्षाफल में बाजी मारती नजर आ रही हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 12वीं में आधारशिला द स्कूल चांदपुर की छात्रा कनिका 98.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की छात्रा पलक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

10वीं की त्रिज्या अग्रवाल के सभी छह विषय में विशेष योग्यता अंक हैं। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में विशेष योग्यता अर्थात 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास के अनुसार इंटर में 28 छात्राओं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेधावी सूची में छात्राएं अधिक
विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार तैयार की गई 10 छात्र-छात्राओं की मेधावी सूची में छात्राएं बाजी मार रही हैं। 12वीं की मेधावी सूची में 10 मेधावी विद्यार्थियों में .09 छात्राएं हैं। जबकि 10वीं की 10 मेधावी विद्यार्थियों में 07 छात्राएं हैं। इस प्रकार 20 मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में 17 छात्राएं है। विद्यालयों में उत्तीर्ण प्राप्तांक प्रतिशत में भी छात्राएं सबसे अधिक है।



इस बार नहीं आए शत प्रतिशत अंक
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक आते रहे हैं। सीबीएसई की जिला काेआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने सीबीएसई से प्राप्त परीक्षा संबंधी निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि कि इस बार किसी भी छात्र-छात्रा के इंटर में 500 में 500 अंक नहीं आए हैं।






मेरिट सूची जारी नहीं होने से छात्र मायूस
जिले में 118 सीबीएसई विद्यालय हैं। जिला के सीबीएसई विद्यालय देहरादून परिक्षेत्र अर्थात रीज़न में आते हैं। सीबीएसई हर साल परीक्षाफल में 12वीं और 10वीं की जिलेवार तथा रीजन वार मेरिट सूची जारी नहीं की है। 2022 के परीक्षाफल की मेरिट सूची में नगीना की रेशु गुप्ता ने 500 में से 497 तथा सेंट मेरी धामपुर की छात्रा रजनी मिगलानी ने 496 अंक प्राप्त करके रीजन की टाॅप फाइव सूची में क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस साल मेरिट सूची जारी नहीं होने से छात्रों में मायूसी है। छात्राओं आयुशी, हर्षित के अनुसार मेरिट सूची से छात्रों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। अभिभावकों रवींद्र सिंह, प्रवीण कुमार का कहना है कि मेरिट सूची में बच्चे का नाम आने से जिले, गांव तथा परिवार का नाम रोशन होता है।






मेरिट सूची से नकारात्मक प्रतिस्पर्धा होती है
सीबीएसई की जिला काेआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास के अनुसार सीबीएसई का 12वीं एवं 10वीं की जिला व रीजन मेरिट सूची के बारे में कहना है कि मेरिट सूची से नकारात्मक अर्थात निगेटिव प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होती है। जिससे बच्चों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सीबीएसई ने वर्ष 2023 परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची जारी नहीं करने का फैसला लिया है।




वर्ष 2022 के मुकाबले छात्रों की संख्या बढ़ी
जिले में सीबीएसई के 118 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 12वीं की परीक्षा में 5696 छात्र-छात्राएं तथा 10वीं की परीक्षा में 7197 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस प्रकार दोनों कक्षाओं में कुल 12893 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि वर्ष 2022 की परीक्षा में 10वीं में 6700 छात्र तथा 12वीं में 4924 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस प्रकार 10वीं में 497 तथा 12वीं में 772 छात्र अर्थात कुल 1269 छात्र-छात्राएं अधिक शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed