{"_id":"5d3c9d1d8ebc3e6cb370d70c","slug":"examining-the-case-of-audio-being-viral-bijnor-news-mrt4354174156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने रूपये मांगने की ऑडियो वायरल होने के मामने में कराई जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने रूपये मांगने की ऑडियो वायरल होने के मामने में कराई जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच शुरू
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने सीओ नगीना प्रवीण कुमार व सिपाही की रुपये मांगने की ऑडियो वायरल होने के मामले में जांच शुरू करा दी है। जांच एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव को दी गई है।
गांव बाकपुर निवासी चंद्रपाल की 12 मई को हुई हत्या के मामले में गांव पमडावली निवासी राहुल, रिकूं व शिवम का पुलिस ने चालान किया था। इस मामले में एक ऑडियो वायरल हुई है। ऑडियो में सीओ नगीना के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी कमल कुमार व सीओ प्रवीण कुमार गांव मुजफ्फरपुर केशो निवासी शेर सिंह से मोबाइल पर 26 हजार रुपये मांग रहे हैं। शेर सिंह उन्हें 50 हजार रुपये पहले ही देने की बात खुलकर कह रहा है। सिपाही कमल कुमार ने शेर सिंह की मोबाइल पर सीओ नगीना से भी बात कराई सीओ ने भी रुपये मांगे व शेर सिंह को अपने कार्यालय बुलाया। सीओ नगीना प्रवीण कुमार का कहना है कि शेर सिंह ने चंद्रपाल की हत्या में मोहित नाम के युवक का बेवजह नाम शामिल कर दिया। परिजनों से उसने मोहित का नाम निकलवाने के लिए 76 हजार रुपये ले लिए, जबकि मोहित का चंद्रपाल की हत्या से कोई वास्ता नहीं है। मोहित के पिता ने रुपये लेने के मामले में शेर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। सीओ ने बताया कि वे व पुलिसकर्मी कमल मोहित के परिजनों को शेर सिंह से रुपये वापस दिलाने के लिए दबाव बना रहे थे। उनके व सिपाही के शेर सिंह से गलत तरीके से रुपये मांगनेे की बात गलत है। उधर, ऑडियो का मामला सुर्खियों में आने पर एसपी संजीव त्यागी ने इस मामले में जांच शुरू करा दी है। जांच एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव को सौंपी गई है। एसपी के मुताबिक जांच के अनुरूप इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।