फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Examination centers had

कई केंद्रों पर नहीं हुई परीक्षा

Mon, 21 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Examination centers had
साक्षरता अभियान के तहत परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  साक्षर भारत मिशन के तहत आयोजित निरक्षरों की परीक्षा मखौल बन कर रह गई। कई केंद्रों पर परीक्षा कराने के  लिए प्रेरक नहीं पहुंचे तथा अधिकांश केंद्रों पर पुरुषों ने परीक्षा में रूचि नहीं ली। पुरुषों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरकों को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

रविवार को साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरों की परीक्षा लोक शिक्षा केंद्रों पर कराई जानी थी। प्रत्येक  ग्राम पंचायत पर लोक शिक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा का समय 10 बजे से रखा गया था। केंद्र प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी परीक्षा का निरीक्षण कराने के लिए लगाया गया था।  संकुल प्रभारी धर्म सिंह के मुताबिक गांव तीतरवाला के लोक शिक्षा समिति के केंद्र पर पूर्वाह्न 10.20 बजे तक प्रेरक ही नहीं पहुंचा था। जबकि गांव तरीकमपुर रूपचंद में लोक शिक्षा समिति का केंद्र तो खुला रहा पर प्रेरक के नहीं पहुंचने से परीक्षा नहीं हो सकी। प्रेरक को दी गई परीक्षा की सामग्री ही नहीं दी गई और नहीं स्वयं पहुंचा। जबकि गांव बाकरपुर गढ़ी के केंद्र पर प्रेरक हुकम सिंह के स्थान पर उसका भाई केंद्र पर  मिला तथा गांव काजीवाला में प्रेरक के पास कोई रिकार्ड नहीं मिला। जिन केंद्रों पर परीक्षा हो रही थी उन पर महिला परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रही। जबकि पुरूषों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरकों को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

बरूकी। क्षेत्र के लोक शिक्षा केंद्रों पर  आयोजित परीक्षा में पुरुष निरक्षरों ने दिलचस्पी नहीं ली। गांव शादीपुर के केंद्र पर प्रेरक शिव पाल सिंह ने परीक्षा कराई। न्याय पंचायत बरूकी व मंगोलपुरा के 12 केंद्रों पर 399 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 299 महिला तथा 100 पुरुष शामिल रहे। जबकि क्षेत्र के फरीदपुर संसारू केंद्रपर परीक्षा नहीं हुई। दूसरी ओर, लोक शिक्षा समिति के ब्लॉक हल्दौर के कोआर्डिनेटर आनंद ने बताया कि 2165 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने ब्लॉक के सभी केंद्रों पर परीक्षा होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर। समिति के जिला सचिव जयकरण यादव के अनुसार 559 केंद्रो  पर परीक्षा होनी थी। 65421 परीक्षाथियों ने परीक्षा दी। इसमें 39568 महिलांए  और 25853 पुरूष शामिल हुए। 
नूरपुर। साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत लोक शिक्षा केंद्रों पर नव साक्षरों की बुनियादी परीक्षा का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के 95 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में चार हजार से अधिक नव साक्षरों ने भाग लिया। 

साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के अनपढ़ साक्षरों को साक्षर करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोक शिक्षा केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रो पर नियुक्त प्रेरकों को अनपढ़ों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को लोक शिक्षा केंद्रों पर नव साक्षरों की बुनियादी परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक भारत सरकार के राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान नोएडा द्वारा कराई गई इस परीक्षा में ब्लॉक क्षेत्र के 95 परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार नवसाक्षरों ने बुनियादी परीक्षा दी। साक्षर भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक डा. लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सही ढंग से संपन्न हुई। उन्होने दर्जनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार मेहरा ने भी सभी केंद्रों पर परीक्षा होने का दावा करते हुए बताया कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकओं का मुल्यांकन लोक शिक्षा केंद्र पर ही प्रेरकों द्वारा ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed